महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस

संवाद सहयोगी, चंबा : प्रदेश में बढ़ते पेट्रो पदार्थो के दाम, महंगाई तथा हाल ही में बस किरा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Oct 2018 02:55 PM (IST) Updated:Mon, 08 Oct 2018 05:07 PM (IST)
महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस
महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस

संवाद सहयोगी, चंबा : प्रदेश में बढ़ते पेट्रो पदार्थो के दाम, महंगाई तथा हाल ही में बस किराये में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ चंबा कांग्रेस ने सोमवार को मोर्चा खोल दिया। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चंबा शहर में रैली निकली तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके उपरांत एडीसी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया।

कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि पेट्रो पदार्थो के दामों, बढ़ती महंगाई तथा हाल ही में बस किराये में की गई बढ़ोतरी ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। देश की आर्थिक व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है। महंगाई के बेलगाम होने से हर वर्ग परेशान है। केंद्र सरकार ने साढ़े चार साल में पेट्रोल तथा डीजल पर टैक्स लगाकर 11 लाख करोड़ रुपये कमाये हैं। वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। रसोई गैस की कीमतें भी बढ़ी हैं। कांग्रेस सरकार के समय पेट्रोल की कीमत 70 रुपये थी। आज दाम 81.86 रुपये तक पहुंच गए हैं। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 400 रुपये थी, जो आज 965 रुपये में मिल रहा है। पेट्रो पदार्थो के दामों में बहुत अधिक उछाल आने से लोगों को वाहन चलाना महंगा पड़ रहा है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ौतरी के कारण लोगों को रसोइघर चलाना मुश्किल हो रहा है। महंगाई की सबसे अधिक मार गरीबों को पड़ रही है। इसलिए महंगाई को नियंत्रित करना बेहद जरूरी है।

chat bot
आपका साथी