बच्चों ने जानी आयुर्वेदिक अस्पताल व अग्निशमन विभाग की कार्यप्रणाली

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लौह टीकरी के वोकेशनल ट्रेड सिक्योरिटी के छात्रों ने फायर स्टेशन चंबा तथा आयुर्वेदिक अस्पताल चंबा का भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने फायर स्टेशन में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। अग्निशमन कर्मचारियों ने बच्चों को आग लगने सहित अन्य आपदा की परिस्थितियों में बचाव के उपाय बताए। वहीं आयुर्वेदिक अस्पताल में भी बच्चों को स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्रों के साथ सिक्योरिटी शिक्षक अमित कुमार प्रवक्ता इतिहास भीखम शर्मा और आईटी शिक्षक गुरदेई तथा नीलम मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि स्कूल के छात्र-छात्राओं को समय-समय पर शैक्षणिक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 05:03 PM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 05:03 PM (IST)
बच्चों ने जानी आयुर्वेदिक अस्पताल व अग्निशमन विभाग की कार्यप्रणाली
बच्चों ने जानी आयुर्वेदिक अस्पताल व अग्निशमन विभाग की कार्यप्रणाली

संवाद सहयोगी, चंबा : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लौह टीकरी के वोकेशनल ट्रेड सिक्योरिटी के विद्यार्थियों ने फायर स्टेशन चंबा तथा आयुर्वेदिक अस्पताल चंबा का भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने फायर स्टेशन में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। अग्निशमन कर्मचारियों ने बच्चों को आग लगने सहित अन्य आपदा की परिस्थितियों में बचाव के उपाय बताए। वहीं, आयुर्वेदिक अस्पताल में भी बच्चों को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों के साथ सिक्योरिटी शिक्षक अमित कुमार, प्रवक्ता इतिहास भीखम शर्मा और आइटी शिक्षक गुरदेई तथा नीलम मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि स्कूल के छात्र-छात्राओं को समय-समय पर शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया जाता है, ताकि उन्हें किताबी ज्ञान के अलावा व्यवहारिक ज्ञान भी प्राप्त हो सके। ऐसा करने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी स्कूल के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया जाएगा। वहीं, स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कहा कि उन्हें शैक्षणिक भ्रमण के दौरान काफी कुछ नया सीखने को मिला है।

chat bot
आपका साथी