संजीव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय को उपाध्यक्ष चुना

जिला मुख्यालय में लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 04:03 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 04:03 PM (IST)
संजीव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय को उपाध्यक्ष चुना
संजीव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय को उपाध्यक्ष चुना

संवाद सहयोगी, चंबा : जिला मुख्यालय में लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने को लेकर मिशन मोदी अगेन चंबा यूनिट ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता यूनिट के अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने की। बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें संजीव पुरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय कुमार को उपाध्यक्ष, कश्मीर ठाकुर को सचिव, अनिल गुप्ता को सह सचिव, राजेश कुमार को कोषाध्यक्ष, रोशन ठाकुर को महामंत्री, विशाल गुप्ता को प्रवक्ता व शिव शर्मा को प्रेस सचिव चुना गया। बैठक में समस्त पदाधिकारियों ने ईमानदारी से सौंपी गई जिम्मेदारी को निभाने की बात कही। सभी ने फैसला लिया कि लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रयास करेंगे।

chat bot
आपका साथी