चुनाव प्रचार में जुट जाएं कार्यकर्ता : पवन नैय्यर

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल चंबा द्वारा सोमवार को कुकरेजा पैलेस ओबड़ी में युवा मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कांगड़ा कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन डॉ. राजीव भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर व चंबा सदर विधायक पवन नैय्यर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन की शुरुआत दीप प्रज्जवलित करके की गई। इस मौके पर डॉ. राजीव भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार में जुट जाने को

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Apr 2019 07:40 PM (IST) Updated:Mon, 08 Apr 2019 07:40 PM (IST)
चुनाव प्रचार में जुट जाएं कार्यकर्ता : पवन नैय्यर
चुनाव प्रचार में जुट जाएं कार्यकर्ता : पवन नैय्यर

संवाद सहयोगी, चंबा : भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल चंबा की ओर से सोमवार को कुकरेजा पैलेस ओबड़ी में सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन डॉ. राजीव भारद्वाज मुख्यातिथि शिरकत की। इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर व चंबा सदर विधायक पवन नैय्यर उपस्थित रहे। इस मौके पर डॉ. राजीव भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार में जीजान से जुट जाने को कहा। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर लोगों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाएं। हर मोर्चे पर सरकार पूर्ण रूप से सफल सिद्ध हुई है। सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं आरंभ कर हर वर्ग के व्यक्ति को लाभान्वित किया गया है।

सदर विधायक पवन नैय्यर ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार में दिन- रात एक जुट जाने को भी कहा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से भाजपा समर्थित प्रत्याशी किशन कपूर को भारी मतों से विजयी बनाकर लोकसभा भेजा जाएगा। नैय्यर ने कहा कि भाजपा कार्यकाल में चंबा के साथ कोई भी भेदभाव नहीं किया गया है। जिसके परिणामस्वरूप आज चम्बा विकास की राह पर अग्रसर है। उन्होंने चम्बा के पिछड़ेपन का कारण कांग्रेस की गलत नीतियों को बताया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डीएस ठाकुर, मंडलाध्यक्ष विनोद कुमार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक रैणा, नगरपालिका अध्यक्ष नीलम नैय्यर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कांता ठाकुर, भाजयुमो चम्बा मंडलाध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला परिषद नितिमा नीरू, पार्षद अंजली मल्हौत्रा सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी