आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बनाए 375 मास्क

चंबा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मास्क बनाए हैं। इन मास्क को लोगों में बांटा जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jun 2020 03:40 PM (IST) Updated:Wed, 17 Jun 2020 03:40 PM (IST)
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बनाए 375 मास्क
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बनाए 375 मास्क

संवाद सहयोगी, चंबा : कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए सरकार व प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, विभिन्न विभागों सहित लोग भी एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 375 मास्क तैयार किए हैं।

बाल विकास परियोजना अधिकारी नीलम धीमान ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए पोषण अभियान के अंतर्गत प्राप्त राशि में से बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय चंबा द्वारा 15 मीटर कपड़ा खरीदा गया। विभिन्न आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को इस कपड़े से मास्क तैयार करने को कहा गया। आंगनबाड़ी केंद्र नौण की कार्यकर्ता अनीता देवी, आंगनबाड़ी केंद्र गत्याणु की कार्यकर्ता कंचन देवी, आंगनबाड़ी केंद्र सपड़ी की कार्यकर्ता उषा देवी, आंगनबाड़ी केंद्र हरदासपुर-दो की कार्यकर्ता ममता देवी, आंगनबाड़ी केंद्र अपर ओबड़ी की कार्यकर्ता भुवन और आंगनबाड़ी केंद्र भंडार की आंगनबाड़ी सहायिका ने 375 मास्क तैयार किए।

उन्होंने बताया कि मास्क लोगों में वितरित करने के लिए इन्हें एसडीएम कार्यालय को दिया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण हर कोई परेशान है। संकट की इस घड़ी में प्रशासन व विभागों द्वारा लोगों की मदद की जा रही है। कई संस्थाएं व लोग भी एक एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आए हैं। वहीं, एसडीएम शिवम प्रताप सिंह ने लोगों से अपील की है कि जब भी घर से बाहर निकलें तो हमेशा मास्क पहनें। शारीरिक दूरी के नियम का पूरी ईमानदारी के साथ पालन करें ताकि कोरोना महामारी को फैलने से रोका जा सके।

chat bot
आपका साथी