भोगू से भरनी पुखरियाल तक बनेगी छह किलोमीटर लंबी सड़क

विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने रविवार को चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत भोगू से भरनी पुखरियाल तक बनने वाली छह किलोमीटर लंबी सड़क का भूमि पूजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Jul 2020 05:39 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jul 2020 06:17 AM (IST)
भोगू से भरनी पुखरियाल तक बनेगी छह किलोमीटर लंबी सड़क
भोगू से भरनी पुखरियाल तक बनेगी छह किलोमीटर लंबी सड़क

संवाद सहयोगी, चंबा : विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने रविवार को चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत भोगू से भरनी पुखरियाल तक बनने वाली छह किलोमीटर लंबी सड़क का भूमि पूजन किया। उन्होंने बताया कि इस साल मार्च तक चंबा जिले में 213 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण किया जा चुका है। चुराह विधानसभा क्षेत्र में भी कई सड़क परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। इसमें नई सड़कों के निर्माण के अलावा पुरानी सड़कों की अपग्रेडिग और सड़कों को पक्का करने के काम शामिल हैं।

उन्होंने कहा जिले में 240 किलोमीटर सड़कों को पक्का करने के अलावा 347 किलोमीटर लंबी सड़कों पर रिन्युअल सरफेसिग का कार्य भी किया गया। इस अवधि के दौरान 45 गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा गया है जबकि नौ पुलों का निर्माण भी लोक निर्माण विभाग द्वारा पूरा किया जा चुका है।

विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा सड़कें किसी भी क्षेत्र के आर्थिक विकास में सबसे अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि यदि किसी भी सड़क परियोजना में निजी भूमि आए तो लोग लोक निर्माण विभाग को देने के लिए हमेशा तत्पर रहें तभी सड़कों के नेटवर्क में विस्तार होगा और दूरदराज के गांव भी सड़क सुविधा से जुड़ेंगे।

कहा जिला चंबा के विकास को लेकर लगातार सरकार द्वारा उचित कदम उठाए जा रहे हैं। यही कारण है कि प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं, जिसका यहां की जनता को काफी लाभ मिलने वाला है। लोगों की समस्याओं का हल करने के लिए भी सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य ज्ञान चौहान, भाजपा जिला महामंत्री वीरेंद्र ठाकुर, भाजपा मंडल मुख्य सलाहकार कैप्टन एमआर ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष तेज सिंह वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोविद राम और कैप्टन हीरा सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी