अब राजधानी में सेवाएं देंगे पर्यटन निगम चंबा के सहायक महाप्रबंधक

संवाद सहयोगी, चंबा : पर्यटन निगम प्रबंधन के समक्ष विशेष स्थान बना चुके नूरपुर, चंबा डलहौजी कंप्लेक्स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jul 2017 01:01 AM (IST) Updated:Sun, 23 Jul 2017 01:01 AM (IST)
अब राजधानी में सेवाएं देंगे पर्यटन निगम चंबा के सहायक महाप्रबंधक
अब राजधानी में सेवाएं देंगे पर्यटन निगम चंबा के सहायक महाप्रबंधक

संवाद सहयोगी, चंबा : पर्यटन निगम प्रबंधन के समक्ष विशेष स्थान बना चुके नूरपुर, चंबा डलहौजी कंप्लेक्स के सहायक महाप्रबंधक सुनील कौल को निगम प्रबंधन ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पर्यटन निगम प्रबंधन ने उनकी तैनाती शिमला में की है। सुनील सोमवार को राजधानी शिमला में कार्यभार संभालेंगे। सुनील कौल की शिमला तैनाती से चंबा, डलहौजी कंप्लेक्स के अधिकारी व कर्मचारी खुश हैं। उनका कहना है कि कौल के शिमला मुख्यालय में बैठने से चंबा-डलहौजी क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य व जीर्णोद्धार के कार्यो में गति आएगी और कर्मचारियों के मुख्यालय से जुड़े विभागीय मसलों में भी कॉल मददगार साबित होंगे। तमाम कर्मचारियों व अधिकारियों ने कौल के सम्मान में होटल इरावती में भोज का आयोजन किया। आयोजन में चम्बा, डलहौजी, खज्जियार, नूरपुर, पोंगडैम, भरमौर में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। सुनील कौल ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह सही है कि तीन वर्ष के कार्यकाल में निगम की चार नई इकाइयों का संचालन शूरू हुआ, लेकिन अब यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि इनसे लगातार अच्छे परिणाम आते रहे। उन्होंने कहा कि वह शिमला मुख्यालय में बैठ कर इस दिशा में काम को आगे बढ़ाएंगे। देवीदेहरा स्थित कैफे को शिमला के आशियाना की तर्ज पर संचालित करना उनकी प्राथमिकताओं में शुमार है। उन्होंने पर्यटन विभाग के निदेशक दिनेश मल्होत्रा का आभार जताया।

chat bot
आपका साथी