मोतला में खेल मैदान के लिए 50 लाख स्वीकृत

संवाद सूत्र, सिहुंता : वार्षिक योजना बजट 2016-17 के लिए विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि के लिए व

By Edited By: Publish:Sat, 22 Oct 2016 02:04 AM (IST) Updated:Sat, 22 Oct 2016 02:04 AM (IST)
मोतला में खेल मैदान के लिए 50 लाख स्वीकृत

संवाद सूत्र, सिहुंता : वार्षिक योजना बजट 2016-17 के लिए विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि के लिए विकास कार्यो का खाका तैयार कर लिया गया है। यह बात शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह सिहुंता में भटियात के विधायक विक्रम ¨सह जरयाल ने पत्रकारों से बातचीत में कही।

विधायक ने कहा कि ग्राम पंचायत मोतला में रजैई में बन रहे खेल मैदान के लिए वर्ष 2014 में उन्होंने विधायक निधि से दो लाख रुपये स्वीकृत किए थे, जिसका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस खेल मैदान के लिए 50 लाख रुपये और स्वीकृत हुए हैं।

त्रिमथ स्थित स्टेडियम के लिए दो लाख रुपये, लाहड़ू पुल के पास खेल मैदान के लिए 11 लाख 87 हजार छह सौ रुपये स्वीकृत हुए हैं, जिन्हें कि विधायक प्राथमिकता में डाला गया था।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत मोरठू व जोलना के लिए बन रहे झूला पुल छछकड़ा के लिए मिड हिल वाटर शैड प्रोजेक्ट की ओर से 22 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसकी टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।

हिमाचल में कांग्रेस सरकार है, जो भाजपा विधायकों की आवाज को हमेशा दबाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की कथनी व करनी में बहुत अंतर है। कांग्रेस सरकार के नुमाइंदे उद्घाटन व शिलान्यास कर झूठी वाहवाही लूटते हैं। भटियात भाजपा एकजुट है व कार्यकर्ता 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

chat bot
आपका साथी