उल्याणु में दी केंद्र व प्रदेश सरकारी की योजनाओं की जानकारी दी

मैहला : विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत करियां के उल्याणु गांव में पुनर्जागरण अभियान के तहत कार्यक्र

By Edited By: Publish:Fri, 29 May 2015 05:24 PM (IST) Updated:Fri, 29 May 2015 05:24 PM (IST)
उल्याणु में दी केंद्र व प्रदेश सरकारी की योजनाओं की जानकारी दी

मैहला : विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत करियां के उल्याणु गांव में पुनर्जागरण अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान सतीश कुमार ने की। मैहला व भरमौर यूनिट के प्रभारी अर्जुन ठाकुर ने लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी अटल पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, बेटी है अनमोल, 108 एंबुलेंस सेवा के बारे में बताया। इस मौके पर पूर्व वार्ड सदस्य मनोज कुमार व ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी