गैमन इंडिया कंपनी के कर्मी व ठेकेदार काम पर लौटे

संवाद सूत्र, होली : कबायली क्षेत्र होली में होली-बजोल जल विद्युत परियोजना का निर्माण करवा रही गैमन इ

By Edited By: Publish:Tue, 21 Oct 2014 01:03 AM (IST) Updated:Tue, 21 Oct 2014 01:03 AM (IST)
गैमन इंडिया कंपनी के कर्मी व ठेकेदार काम पर लौटे

संवाद सूत्र, होली : कबायली क्षेत्र होली में होली-बजोल जल विद्युत परियोजना का निर्माण करवा रही गैमन इंडिया कंपनी का कार्य शुरू हो गया है। एक माह तक हड़ताल करने वाले कर्मचारियों व ठेकेदारों ने दोबारा से काम शुरू कर दिया है। कंपनी प्रबंधन द्वारा इनकी मांगे मान ली गई हैं। इस घोषणा के बाद कंपनी की कर्मचारियों व लेबर ने कंपनी की न्याग्रां, घड़ोह, दयोल, कुलेठ व किनाला साइटों में निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। कंपनी प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों सहित ठेकेदारों के लंबित भुगतान को अदा कर दिया है। जबकि आगामी दीवाली पर इनकी बाकि की मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया है। होली क्षेत्र में कंपनी प्रबंधन व लोगों के बीच पनपा गतिरोध समाप्त हो गया है।

गौरतलब है कि 23 सितंबर से गैमन इंडिया कंपनी के कर्मचारियों व ठेकेदारों ने आंदोलन का बिगुल बजाते हुए निर्माण साइट पर काम करना छोड़ दिया था। वहीं क्षेत्र के बेरोजगार भी बार-बार धरना प्रदर्शन के माध्यम से कंपनी के निर्माण कार्य में रूकावट डाल रहे थे। कंपनी प्रबंधन की सहमति से लोग फिर से काम पर लौट आए हैं। बताया जा रहा है कि लगभग एक माह तक काम बंद रहने से कंपनी को खासा नुकसान हुआ है। कंपनी प्रबंधन ने लोगों की मांगों को मानने में ही अपनी बेहतरी समझी। इस संबंध में कंपनी के साइट प्रभारी हेम राज ने बताया कि लोगों की सभी जायज मांगों को मान लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी