चंबा में राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 16 अगस्त से

By Edited By: Publish:Tue, 22 Jul 2014 01:09 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jul 2014 01:09 AM (IST)
चंबा में राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 16 अगस्त से

संवाद सहयोगी, चंबा : हॉकी की राज्यस्तरीय स्पर्धा चंबा में 16 अगस्त से शुरू होगी। इस संबंध में सोमवार को जिला हॉकी संघ की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला हॉकी संघ के प्रधान धर्म मल्होत्रा ने की। बैठक मे विशेषतौर पर चंबा में हॉकी के खेल को बढ़ावा देने के लिए व विभिन्न प्रतियोगिता के आयोजन संबंधित विषय पर गहन चर्चा की गई। साथ ही यह निर्णय भी लिया गया कि 16 से 18 अगस्त के बीच चंबा में जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

जिला हॉकी संघ के प्रेस सचिव जितेंद्र मैहरा ने कहा कि जिला की विभिन्न टीमें भाग ले सकती हैं। प्रतियोगिता में सीनियर व जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता उनके वर्ग के अनुसार ही करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिला में हॉकी के खेल के लिए स्कूल स्तर पर प्रतियोगिताएं करवाई जानी चाहिए, ताकि बच्चे इस खेल के बारे में जागरूक हो सकें। अगर हॉकी के खेल के लिए स्कूल स्तर से ही बच्चों को प्रशिक्षित किया जाए तो जिला का भविष्य आने वाले समय में और बेहतर हो सकता है। गौरतलब है कि हॉकी देश का खेल होने के बाद भी इसकी ओर खिलाड़ी अपना रुझान नहीं दिखाते हैं।

chat bot
आपका साथी