कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

बिलासपुर सदर थाना के तहत आने वाले कंदरौर इलाके में एक अज्ञात कार हाईवे पर बाइक पर सवार होकर जा रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं इन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है हादसे को अंजाम देने के बाद

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jan 2019 06:20 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jan 2019 06:20 PM (IST)
कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल
कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

जागरण संवाददाता, कंदरौर : बिलासपुर सदर थाना के तहत कंदरौर इलाके में एक अज्ञात कार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। झंडूता उपमंडल के समोह इलाके के नेरस निवासी तिलक राज अपने दोस्त रामलाल के साथ कंदरौर के पास बाइक पर जा रहे थे। अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए हैं। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।

chat bot
आपका साथी