शहर में कुत्ते, लोग घरों में कैद

जिला बिलासपुर में अवारा कुत्तों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैलेकिन नगर परिषद का इस पर कोई

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Feb 2020 05:01 PM (IST) Updated:Mon, 03 Feb 2020 06:15 AM (IST)
शहर में कुत्ते, लोग घरों में कैद
शहर में कुत्ते, लोग घरों में कैद

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : बिलासपुर शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों से लोग परेशान हैं, लेकिन नगर परिषद का इस पर कोई ध्यान नहीं है। शहर में जगह-जगह कुत्तों के झुंड बैठे रहते हैं, जोकि लोगों पर झपटते हैं। बिलासपुर अस्पताल में वर्ष 2019 से अब तक 622 केस डॉग बाइट के आ चुके हैं।

लोगों का कहना है कि शहर में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शाम होने के बाद लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल होता है। अगर कोई बच्चा गली में अकेला जा रहा हो तो कुत्ते उस पर झपट पड़ते हैं। हैरानी की बात है इन कुत्तों को बीमारियों से बचाने के लिए भी कोई प्रबंध नहीं हैं। आवारा कुत्तों का टीकाकरण भी नहीं किया जाता है। इससे लोगों में रेबीज फैलने का डर बना हुआ है। सबसे हैरानी करने वाला पहलू यह है कि नगर परिषद के पास केवल दो पालतू कुत्तों का ही पंजीकरण हो पाया है।

नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया ने बताया कि शीघ्र ही अभियान चलाया जाएगा, ताकि कुत्तों की बढ़ती संख्या पर रोक लगाई जा सके।

chat bot
आपका साथी