तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से राहगीर गंभीर घायल

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वारघाट बाजार में होटल हिल टॉप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने राहगीर को टक्कर मारी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Jul 2018 04:46 PM (IST) Updated:Thu, 05 Jul 2018 04:46 PM (IST)
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से राहगीर गंभीर घायल
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से राहगीर गंभीर घायल

संवाद सहयोगी, स्वारघाट : चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वारघाट बाजार में होटल हिल टॉप के पास बुधवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एफआरयू अस्पताल नालागढ़ रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

ज्ञान चंद पुत्र दौलत राम निवासी गांव डूंगीप्लेट तहसील नालागढ़ पैदल जा रहा था। होटल हिल टॉप से थोड़ा आगे पहुंचा तो तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसे गंभीर चोटें पहुंचीं। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे एफआरयू अस्पताल नालागढ़ रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर चिकित्सक ने चेकअप करने पर पाया उसकी एक टांग व चार पसलियों में फ्रेक्चर है और सिर पर भी गहरा घाव है। उन्होंने घायल व्यक्ति को पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उधर, थाना प्रभारी स्वारघाट संजय कुमार ने बताया कि चालक को गिरफ्तार ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी