ब‍िलासपुर में पांच साल के बच्चे पर तेंदुए ने किया हमला

ब‍िलासपुर के सायर टोबा में तेंदुए ने पांच साल के बच्चे पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर द‍िया।

By Munish DixitEdited By: Publish:Tue, 29 Aug 2017 02:49 PM (IST) Updated:Tue, 29 Aug 2017 02:49 PM (IST)
ब‍िलासपुर में पांच साल के बच्चे पर तेंदुए ने किया हमला
ब‍िलासपुर में पांच साल के बच्चे पर तेंदुए ने किया हमला

जेएनएन, बिलासपुर: जिला के सायर टोबा में तेंदुए ने पांच साल के बच्चे पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर द‍िया। तेंदुए के हमले से घायल बच्चे को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बच्चे पर तेंदुए के हमले से गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ कर उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने की मांग की है।

बरमाणा पुलिस थाना के तहत आने वाले सायर टोबा गांव में पिछले कुछ समय से तेंदुआ सक्रिय हो गया है। पालतू मवेशियों को शिकार बनाने के बाद अब तेंदुआ लोगों पर भी हमले करने लगा है। स्थानीय निवासी मंजू देवी ने बताया कि उसका पांच साल का बेटा आदित्य और सात साल की दिवांशी के स्कूल से घर आने पर उनको भोजन करवाया। इसके बाद वह पशुओं के लिए चारा लाने साथ लगते खेत में चली गई। कुछ समय के बाद घास काटते समय उसको चीखने की आवाजें सुनाई दी। किसी अनहोनी की आशंका के चलते वह दौड़ते हुए घर पहुंची तो उसने घर के आंगन में पांच साल के आदित्य को खून से लथपथ हालत में पाया।

आदित्य के बताया कि बड़ी बिल्ली ने उस पर हमला किया। मंजू देवी के अनुसार अभी हाल ही में तेंदुए ने गांव में नंद लाल शर्मा की दो भैंसे को मौत के घाट उतारा है। यही नहीं एक बकरी को भी तेंदुआ गांव से उठा ले गया है। संभवतया तेंदुए ने ही उसके बेटे पर हमला किया है। बरमाणा पुलिस  के हैड कांस्टेबल  संजीव पुंडीर ने बताया कि महिला के ब्यान दर्ज कर लिए गए हैं। बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। इधर, वन अरण्यपाल अजीत कुमार ने बताया कि क्षेत्र में सक्रिय तेंदुए को पकडऩे के लिए  फील्ड स्टाफ को भेजा जाएगा।
 

chat bot
आपका साथी