भाजपा को ले डूबेगा आरएसएस व नॉन आरएसएस का द्वंद्व

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार में वर्तमान में भाजपा नेताओं में आरएसएस और नॉन आरएसएस के दो गुटों में जबरदस्त जंग चल रही है। यही जंग भाजपा को आगामी लोकसभा के चुनाव में ले डूबेगी। उन्होंने कहा कि पिछले

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Feb 2019 11:19 PM (IST) Updated:Wed, 06 Feb 2019 11:19 PM (IST)
भाजपा को ले डूबेगा आरएसएस व नॉन आरएसएस का द्वंद्व
भाजपा को ले डूबेगा आरएसएस व नॉन आरएसएस का द्वंद्व

जागरण संवाददाता, शाहतलाई (बिलासपुर) : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा भाजपा में आरएसएस व नॉन आरएसएस के दो गुटों में द्वंद्व चल रहा है। यह भाजपा को लोकसभा चुनाव में ले डूबेगा। विधानसभा चुनाव में भी प्रेम कुमार धूमल की हार भी आरएसएस व नॉन आरएसएस के बीच द्वंद्व के कारण हुई है। आरोप लगाया जयराम ठाकुर प्रशासनिक तौर पर अब तक के सबसे कमजोर मुख्यमंत्री साबित हुए हैं।

उन्होंने बुधवार को शाहतलाई में पत्रकारों से कहा सांसद अनुराग ठाकुर लगातार जनता से दूरियां बनाए हुए हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा नेता व कार्यकर्ता अनुराग के नेतृत्व से ऊब चुके हैं। जनता भी अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस डबल पावर से चुनाव लड़ेगी। यह चुनाव कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक जीत बनेगा। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस सेवादल के प्रांत स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा इस बार अनुराग को चारों खाने चित करना है। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं का एकजुट होकर चुनाव के मोर्चे पर लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने झंडूता हलके के युवा नेता विवेक कुमार की ओर से मलारी में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कहा इस बार कार्यकर्ता चुनाव को ऐतिहासिक बनाएं। उन्होंने विवेक कुमार को कहा वह जल्द अपने हलके में कांग्रेस की रैली का आयोजन करें जिसमें वह शिरकत करेंगे। वीरभद्र ¨सह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उनका पूरा मार्गदर्शन चुनाव में रहेगा। आनंद शर्मा भी हिमाचल में प्रचार करने आएंगे। टिकटों की घोषणा जल्द हो जाएगी। पार्टी से निकाले गए लोगों को लेकर अंतिम निर्णय 10 फरवरी को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक बीरू किशोर, मानेंद्र चंदेल, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा व संजय गुलेरिया आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी