सांसद अनुराग ठाकुर कल नयनादेवी में

बिलासपुर : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर 11 मार्च को नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Mar 2018 03:00 AM (IST) Updated:Sat, 10 Mar 2018 03:00 AM (IST)
सांसद अनुराग ठाकुर कल नयनादेवी में
सांसद अनुराग ठाकुर कल नयनादेवी में

बिलासपुर : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर 11 मार्च को नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी सोनल शर्मा ने बताया कि रविवार अनुराग ठाकुर 9:30 बजे घवांडल पंचायत के बढ़ोह में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे। 11.30 बस्सी पंचायत में पटवार भवन का शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास के बाद जनसभा भी होगी। इस दौरान प्रदेश भाजपा मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा भी साथ होंगे।

संवाद सहयोगी

chat bot
आपका साथी