शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

नादौन क्षेत्र की एक पंचायत की युवती ने रिश्तेदार युवक पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। अपने रिश्तेदारों के साथ नादौन थाना पहुंची युवती ने शिकायत दर्ज करवाकर कहा कि उसकी माता की मृत्यु हो चुकी है

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 07:12 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 07:12 PM (IST)
शादी का झांसा देकर 
दुष्कर्म करने का आरोप
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

संवाद सहयोगी, नादौन : नादौन क्षेत्र की युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। नादौन थाना में युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसकी मां की मौत हो चुकी है तथा पिता लंबे समय से लापता हैं। वह नानी के पास रहती है। रिश्तेदारी में एक युवक अकसर उनके घर आता रहता था। युवती का आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। कुछ माह पहले उससे शादी करने की बात की तो वह आनाकानी करने लगा। बाद में युवक ने उसका फोन उठाना और बात करना बंद कर दिया। परिजनों व रिश्तेदारों से संपर्क किया तो पता चला कि युवक अप्रैल से घर से गायब है और वह अपनी सगी बहन की शादी में भी शामिल नहीं हुआ। इस पर युवती ने नादौन थाना में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। थाना प्रभारी महिंद्र ¨सह परमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी