आदर्श युवक मंडल बम्म ने बांटे मास्क

घुमारवीं उपमंडल के तहत आदर्श युवक मंडल बम्म ने ग्राम पंचायत बम्म में मास्क बांटे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 05:01 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 05:01 PM (IST)
आदर्श युवक मंडल बम्म ने बांटे मास्क
आदर्श युवक मंडल बम्म ने बांटे मास्क

संवाद सहयोगी, बम्म : घुमारवीं उपमंडल के तहत आदर्श युवक मंडल बम्म ने ग्राम पंचायत बम्म में सभी सदस्यों को कपड़े के मुफ्त मास्क वितरित कर जागरूकता अभियान पूरा किया। आदर्श युवक मंडल बम्म ने प्रधान मनीष शर्मा की अगुवाई में पूरी पंचायत में 4200 से ज्यादा कपड़े के मास्क वितरित किए।

सचिव राकेश कुमार ने कहा कि कोरोना काल में उन्होंने देखा कि कई लोग मास्क के अभाव में हैं। ऐसे लोग बिना मास्क के घूम रहे थे। इस पर उन्होंने मुहिम शुरू की। एक हफ्ते से ज्यादा चली इस मुहिम में उन्होंने घर-घर जाकर मुफ्त मास्क बांटे तथा लोगो को जागरूक किया। प्रधान मनीष शर्मा ने युवक मंडल के सभी सदस्यों व अन्य सभी लोगो का जिन्होंने उनका इस मुहिम में योगदान दिया, उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि युवक मंडल बम्म समाज के लिए कार्य करने में हमेशा तत्पर रहा है तथा लोगों के हितों के लिए कार्य करता रहेगा।

chat bot
आपका साथी