डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी के निधन पर दौड़ी शोक की लहर, CM सुक्खू-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समेत BJP के इन नेताओं ने जताया दुख

Himachal हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री का कल देर रात देहांत हो गया। इस दुख की घड़ी में कई पक्ष-विपक्ष के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक प्रकट किया। हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि सिम्मी को मैं तब से जानता था जब मैं विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा था...

By Prince Sharma Edited By: Prince Sharma Publish:Sat, 10 Feb 2024 04:23 PM (IST) Updated:Sat, 10 Feb 2024 04:23 PM (IST)
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी के निधन पर दौड़ी शोक की लहर, CM सुक्खू-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समेत BJP के इन नेताओं ने जताया दुख
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी के निधन पर दौड़ी शोक की लहर

HighLights

  • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री की अकस्मात मृत्यु पर दुख की लहर दौड़ गई है
  • सभी नेताओं ने शोक संतृप्त पर परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की है

जागरण संवाद केंद्र, बिलासपुर। प्रदेश उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री की अकस्मात मृत्यु पर बिलासपुर जिला के कांग्रेसी नेताओं ने गहरा दुख जताया है। सभी नेताओं ने शोक संतृप्त पर परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि सिम्मी को मैं तब से जानता था जब मैं विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा था। वह बड़ी ही संघर्षशील और साहसिक महिला थीं। जब अचानक व्यक्ति परिवार का चला जाता है तो बहुत तकलीफ होती है। उस दुख की कल्पना नहीं की जा सकती। वह माता के जागरण की तैयारी कर रही थीं, आगामी 12 फरवरी को उनके आवास पर जागरण था। परंतु वह उसके दो दिन पहले ही हमें छोड़कर चली गईं।हम उनके भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने जताया शोक

शिमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि सिम्मी अचानक असमय हमें छोड़कर चिरनिद्रा में चली गई हैं। प्रतिभा सिंह ने अपने एक शोक संदेश में मुकेश व बेटी आस्था से अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति देने व भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

प्रियंका वाड्रा ने भी जताया दुख

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री जी की पत्नी श्रीमती सिम्मी अग्निहोत्री जी के निधन का समाचार पाकर मन को अत्यंत दुख पहुंचा।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। मुकेश जी एवं समस्त शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। परमात्मा उन्हें…— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 10, 2024

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा हिमाचल के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री के निधन का समाचार पाकर मन को अत्यंत दुख पहुंचा। ईश्वर आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। मुकेश व समस्त शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। परमात्मा उन्हें यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, प्रभारी श्रीकांत शर्मा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर, डॉक्टर सिकंदर कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सतपाल सती ने भी डॉ सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर शोक प्रकट किया है। 

chat bot
आपका साथी