140 ग्राम चरस के एक साथ गिरफ्तार

झंडूता पुलिस थाना के तहत एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार झंडूता पुलिस तथा एसआईयू की संयुक्त टीम ने यातायात चे¨कग के लिए नाका लगा रखा था। नाके दौरान एक व्यक्ति ने बैग उठाकर पैदल आ रहा था। पुलिस को देखकर व्यक्ति डर गया तथा भागने की कोशिश करने लगा। व्यक्ति को भागते देख पुलिस को उसपर शक हो गया

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 05:23 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 05:23 PM (IST)
140 ग्राम चरस के एक साथ गिरफ्तार
140 ग्राम चरस के एक साथ गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, झंडूता : झंडूता पुलिस थाना पुलिस ने क्षेत्र में एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार झंडूता पुलिस टीम तथा एसआइयू की संयुक्त टीम ने यातायात चे¨कग के लिए नाका लगा रखा था। नाके दौरान एक व्यक्ति बैग उठाकर पैदल आ रहा था। पुलिस को देखकर व्यक्ति डर गया तथा भागने की कोशिश करने लगा। व्यक्ति को भागते देखकर पुलिस को शक हो गया तथा उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 140 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपित की पहचान 27 वर्षीय दीपक कुमार निवासी गांव व डाकघर बरठीं तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी