जल्द समर्पित होगा बैहना-बाला का पुल

झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत बैहना ब्राह्मण के गांव बैहना से बाला को जोड़ने के लिए एक करोड़

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 06:26 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 06:19 AM (IST)
जल्द समर्पित होगा बैहना-बाला का पुल
जल्द समर्पित होगा बैहना-बाला का पुल

संवाद सहयोगी, झंडूता : झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि उपमंडल के तहत पंचायत बैहना ब्राह्मण के गांव बैहना  से बाला  को जोड़ने के लिए एक करोड़ 87 लाख रुपये से पुल का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, 87 लाख रुपये से बाला से देहलवीं पुल का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। दोनों पुल जल्द जनता को समर्पित किए जाएंगे।

विधायक ने कहा कि लोगों की इस मांग को प्राथमिकता के आधार पर  पूरा किया है।  बाला से झंडूता वाया बरोहा की दूरी लगभग 10 किलोमीटर है, जो पुल से घटकर पांच किलोमीटर रह जाएगी। इस पुल का निर्माण हो जाने से इस क्षेत्र की चार पंचायतों  बैहना ब्राह्मणा, डाहड,  नखलेहड़ा, दाड़ी भाड़ी  के लोगों को सुविधा मिलेगी। बरसात में गोबिंद सागर का जलस्तर बढ़ने से  गांव बाला और साथ लगती पंचायतों के गांव को समस्या सामना करना पड़ता था। पुल के स्थान पर छह महीने पानी रहता था।

chat bot
आपका साथी