लोगों को गुरामह कर रहे विधायक : सुभाष

प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सुभाष शर्मा ने जनसंपर्क अभियान के तहत ग्राम पंचायत निच

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Sep 2017 08:18 PM (IST) Updated:Sat, 16 Sep 2017 08:18 PM (IST)
लोगों को गुरामह कर
रहे विधायक : सुभाष
लोगों को गुरामह कर रहे विधायक : सुभाष

बिलासपुर : प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सुभाष शर्मा ने जनसंपर्क अभियान के तहत ग्राम पंचायत निचली भटेड़ का दौरा किया। उन्होंने लोगों को केंद्र सरकार की नीतियों की जानकारी दी व सदर विधायक की नाकामियों भी बताई। उन्होंने आरोप लगाया कि सदर विधायक ने लोगों को गुमराह किया है। विधायक ने कहा था कि सदर के लोगों को सीमेंट सस्ता दिया जाएगा व युवाओं को रोजगार के अवसर भी दिए जाएंगे। आज तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। जो बसें पहले कंदरौर से वाया सलनू और बरमाणा तक चलती थी, वो भी काफी समय से बंद है। लोगों व स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पिछले काफी समय से पानी की समस्या भी बनी हुई है। सड़कों की हालत भी खस्ता है। इस अवसर पर बलदेव, सुंदरराम, प्रेमचंद, पुष्पा देवी, सुनीता, तुलसी देवी, चंपा, मंजू देवी, विद्या, उर्मिला, रेखा, रमा, गीता व निर्मला सहित कई लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी