टिकट से जुड़े मामलों में केंद्रीय हाइकमान फैसला करेगा: मुख्यमंत्री जयराम

जय राम ठाकुर ने कहा कि भाजपा हिमाचल में पिछला इतिहास दोहराएगी। बिलासपुर में विस्थापितो के अवैध कब्जों को नियमित करने के लिये स्थायी समाधान जल्द ही निकलेंगे।

By BabitaEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 11:33 AM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 11:33 AM (IST)
टिकट से जुड़े मामलों में केंद्रीय हाइकमान फैसला करेगा: मुख्यमंत्री जयराम
टिकट से जुड़े मामलों में केंद्रीय हाइकमान फैसला करेगा: मुख्यमंत्री जयराम

बिलासपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है फिल्म हिमाचल प्रदेश में अभी चारों सीटों पर किसी भी सांसद का टिकट फाइनल नहीं है। टिकट से जुड़े हुए तमाम मामलों में केंद्रीय हाइकमान फैसला करेगा। हालांकि एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल के मौजूदा सांसदों ने अपने इस कार्यकाल में अच्छा काम किया है, इसमें कोई संदेह नहीं है।

जय राम ठाकुर ने आगे कहा कि भाजपा हिमाचल में पिछला इतिहास दोहराएगी। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में विस्थापितो के अवैध कब्जों को नियमित करने के लिये स्थायी समाधान जल्द ही निकलेंगे। इसके लिए उन्होंने कुछ माह पहले हाई कोर्ट की ओर से दिए गए दिशा निर्देशों के मद्देनजर नीति बनाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ से मनाली के बीच मे मंडी और बिलासपुर जिलों की पर्यटन सम्भावनाओं को  विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक कंपनी को सम्भावनाओं को देखने के लिये कहा गया है।

कोशिश है कि मनाली जाने से पहले बिलासपुर में गोबिंदसागर झील और मंडी की खूबसूरती को पर्यटकों के लिए मुहैया कराएंगे ताकि यहां के लोगों के लिय अपनी आर्थिकी को पर्यटन के माध्यम से मजबूत कर सकें। उन्होंने कहा कि इससे पहले वह बिलासपुर में बन्द पड़े फोरलेन के निर्माण को शुरू करवाया जायेगा। इस मौके पर विधायक सुभाष ठाकुर, राजिन्दर गर्ग, मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, विद्यायक जीत राम कटवाल समेत पार्टी के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी