चंगर प्लासिया में 256 बीघा भूमि चिह्नित कर भाखड़ा विस्थापितों को देंगे प्लाट

संवाद सहयोगी बिलासपुर जिला में भाजपा की ओर से चलाए गए अभियान चलें बूथ की ओर बढ़ें जीत क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 May 2022 04:55 PM (IST) Updated:Mon, 16 May 2022 04:55 PM (IST)
चंगर प्लासिया में  256 बीघा भूमि चिह्नित 
कर भाखड़ा विस्थापितों को देंगे प्लाट
चंगर प्लासिया में 256 बीघा भूमि चिह्नित कर भाखड़ा विस्थापितों को देंगे प्लाट

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : जिला में भाजपा की ओर से चलाए गए अभियान 'चलें बूथ की ओर बढ़ें जीत की ओर' के तहत सोमवार को सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने बिलासपुर शहर के तहत आने वाले आठ बूथ के त्रिदेवों के निवास स्थान पर नाम पट्टिका स्थापित की। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं और शहरवासियों से बिलासपुर शहर में करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की चर्चा की।

उन्होंने कहा कि शहर की गुरुद्वारा मार्केट के पास लंबित पड़ी पार्किंग के लिए दो करोड़ की धनराशि उपलब्ध करा कर उसे शीघ्र ही जनता के उपयोग के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा। भाखड़ा विस्थापित परिवारों को जिन्हें प्लाट आवंटन नहीं हुए हैं, उन्हें भी एम्स के पास चंगर पलासिया में प्रशासन द्वारा 256 बीघा भूमि चिह्नित करके भाखड़ा विस्थापित के लिए प्लाट आवंटित करने का कार्य प्रगति पर है। बिलासपुर के पीजी कालेज में विज्ञान संकाय के फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथ की कक्षाएं आरंभ करवाने के साथ ही एक करोड़ रुपये से आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए उपलब्ध करवाई गई है। किसान भवन के जीर्णोद्धार के लिए 50 लाख की धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। धर्मशाला में हुई इंवेस्टर मीट के दौरान उनके द्वारा भेजे गए 150 करोड़ कि लागत से तैयार किए जाने बंदला रोपवे के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान कि जा चुकी है।

गोविद सागर झील में जलमग्न हुए मंदिरों के पुनस्र्थापन के लिए 1400 करोड़ की कार्ययोजना का स्वीकार किया जाना और उसके लिए 100 करोड़ की पहली किस्त का जारी होना समस्त बिलासपुर वासियों के लिए एक बहुत बड़ी सौगात है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान, जिला महासचिव आशीष ढिल्लों, भाजयुमो सदर मंडल अध्यक्ष विनोद ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, सोशल मीडिया संयोजक हर्ष मेहता, आइटी संयोजक प्रीत ठाकुर, शहरी इकाई अध्यक्ष मदन राणा, उपाध्यक्ष अतुल दास, पार्षद संतोष जोशी, नीतू मिश्रा, रोहित एवं पूर्व पार्षद एवं बूथ पालक नरेंद्र पंडित मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी