निराशा का परिणाम है कांग्रेस की बयानबाजी : भाजपा

घुमारवीं भाजपा ने कांग्रेस पार्टी द्वारा विधायक राजेंद्र गर्ग पर लगाए गए आरोपों को कांग्रेस पार्टी की हताशा व निराशा का परिणाम बताया है। भाजपा मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल रतवान ने कांग्रेस पार्टी के आरोपों को वास्तविकता से कोसों दूर बताते हुए कहा कि पूर्व विधायक की कार्यप्रणाली इसी बात से जगजाहिर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Feb 2019 09:10 PM (IST) Updated:Thu, 07 Feb 2019 09:10 PM (IST)
निराशा का परिणाम है कांग्रेस की बयानबाजी : भाजपा
निराशा का परिणाम है कांग्रेस की बयानबाजी : भाजपा

संवाद सहयोगी, घुमारवीं : घुमारवीं भाजपा ने कांग्रेस पार्टी द्वारा विधायक राजेंद्र गर्ग पर लगाए आरोपों को कांग्रेस पार्टी की हताशा व निराशा का परिणाम बताया है। भाजपा मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल रतवान ने कांग्रेस पार्टी के आरोपों को वास्तविकता से कोसों दूर बताते हुए कहा कि पूर्व विधायक की कार्यप्रणाली इसी बात से जगजाहिर हो रही है कि उनके अपने निवास स्थान से मात्र 25 मीटर दूर बल्ह गांव में पिछले 10 वर्ष से सीवरेज का काम नहीं करवा सके हैं। विधायक राजेंद्र गर्ग के विधायक बनने के उपरांत इस गांव में मात्र एक वर्ष में सीवरेज का काम पूरा हो चुका है। कांग्रेस पार्टी के लोग कार पार्किग के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। कार पार्किग का जो डिजाइन मंडी आर्किटेक्ट ऑफिस भेजा गया था उसे निरस्त कर दिया गया है। विधायक राजेंद्र गर्ग द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से कांग्रेस पार्टी के नेता निराश हैं। विधायक राजेंद्र गर्ग के प्रयास से पूरे नगर परिषद क्षेत्र में पीने के पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से दुरुस्त की जा चुकी है। भाजपा नेता ने कांग्रेस पार्टी के सदस्यों को आगाह किया है कि विधायक के विरूद्ध अनाप-शनाप बयान बाजी बंद करे।

chat bot
आपका साथी