व्यापार मंडल ने शहर को स्वच्छ रखने के लिए चलाया अभियान

व्यापार मंडल बिलासपुर ने प्रदेश को साफ सुथरा बनाने के लिए सरकार द्वारा छेडे गए अभियान का शहर है आपका न करें मैला साथ लाएं थैला वाली योजना का स्वागत किया है। इस योजना को शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 12 नवंबर को अंतरराष्टृीय

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Nov 2019 07:41 PM (IST) Updated:Wed, 06 Nov 2019 06:39 AM (IST)
व्यापार मंडल ने शहर को स्वच्छ रखने के लिए चलाया अभियान
व्यापार मंडल ने शहर को स्वच्छ रखने के लिए चलाया अभियान

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : व्यापार मंडल बिलासपुर ने प्रदेश को साफ सुथरा बनाने के लिए सरकार द्वारा छेड़े अभियान का शहर है आपका, न करें मैला, साथ लाएं थैला वाली योजना का स्वागत किया है। इस योजना को शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 12 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुका मेले के समापन पर कर रहे हैं। इसके लिए व्यापार मंडल बिलासपुर भी अपनी सहभागिता दर्ज करवाएगा। व्यापार मंडल बिलासपुर के प्रधान सुनील गुप्ता, महासचिव सुरेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ उपप्रधान तरूण टाडू, उपप्रधान रामलाल, दीपक शर्मा, संयुक्त सचिव चंद्रशेखर, राजवर्मा, सलाहकार राजपाल दबड़ा, नरेंद्र खन्ना, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, संगठन मंत्री अजय, करीम खान, प्रेस सचिव अर्पण संत, सहसचिव राजेश कुमारी जंबाल सहित अन्य सदस्यों ने इस महत्वकांक्षी योजना को शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में पॉलीथिन में सामान देने पर पाबंदी लगाई है। जिसके लिए दुकानदार को कानून का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना भी देना पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ प्रतिमाह टनों के हिसाब से ऑनलाइन शॉपिग द्वारा सामान के साथ पॉलीथीन हिमाचल में बेधड़क पहुंच रहा है जिस पर प्रशासन का कोई शिकंजा नही है। जिसके लिए एक नहीं कई बड़ी नामी कंपनियां जिम्मेवार हैं। व्यापार मंडल बिलासपुर ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जिस प्रकार दुकानदारों को पॉलीथिन उपयोग करने पर चालान किया जा रहा है उसी प्रकार इन नामी कंपनियों पर भी पॉलीथिन इस्तेमाल करने पर नकेल कसी जाए। व्यापार मंडल ने लोगों से भी अपील की है कि वह जब भी घर से निकले तो अपने साथ कपड़े का थैला लेकर आएं ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

chat bot
आपका साथी