राष्ट्रीय बैडमिटन स्पर्धा में प्रतिभा दिखाएंगे प्रणव व शिवांश

राज्यस्तरीय बैडमिटन डबल की स्पर्धा में बेहतरी प्रदर्शन करते हुए प्रणव चंदेल व शिवांश का चयन राष्ट्रीय बैडमिटन डबल स्पर्धा में हुआ है। प्रणव चंदेल व शिवांश शर्मा ने अंडर 15 ओपन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए डबल स्पर्धा में विजेता बनकर जिला बिलासपुर का गौरव बढ़ाया है। जिला बैडमिटन एसोशिएसन के प्रधान सुनील गुप्ता और महासचिव विभौर शर्मा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 05:33 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:25 AM (IST)
राष्ट्रीय बैडमिटन स्पर्धा में प्रतिभा दिखाएंगे प्रणव व शिवांश
राष्ट्रीय बैडमिटन स्पर्धा में प्रतिभा दिखाएंगे प्रणव व शिवांश

संवाद सहयोगी, बरठीं : राज्यस्तरीय बैडमिटन डबल की स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करने पर प्रणव चंदेल व शिवांश का चयन राष्ट्रीय बैडमिटन डबल स्पर्धा में हुआ है। प्रणव चंदेल व शिवांश शर्मा ने अंडर 15 ओपन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए डबल स्पर्धा में विजेता बनकर जिला बिलासपुर का गौरव बढ़ाया है। जिला बैडमिटन एसोसिएशन के प्रधान सुनील गुप्ता और महासचिव विभौर शर्मा ने दोनों खिलाडि़यों की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर को लंबे समय के बाद सफलता मिली है। इन दोनों छात्रों ने फाइनल मुकाबले में ऊना के आदित्य व शिवांश की जोड़ी को 2.1 से मात दी।

दिसंबर में उड़ीसा में होने वाले राष्ट्रीय बैडमिटन राष्ट्रीय बैडमिटन मुकाबले मे ये दोनों खिलाड़ी भाग लेंगे। ये दोनों छात्र विवेकानंद मॉडल हाई स्कूल गेहड़वीं में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वहीं, विवेकानंद स्कूल गेहड़वीं की चेयरमैन कंचन चंदेल, प्रधानाचार्य नीरज चंदेल सहित समस्त स्टाफ ने इन दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी