रावण का वध कर अरोध्या लौटे प्रभु श्रीराम

ग्राम पंचायत चांदपुर के स्थानीय स्कूल में मैदान में चल रही श्रीराम नाटक के अंतिम दिन राम रावण सहित अन्य महत्वपूर्ण ²श्य मंचित किए गए। इस अवसर पर मंचित राम रावण युद्ध में रावण का प्रभू श्रीराम के द्वारा वध किया जाता है। इसके बाद रावण का का पुतला जलाया। जिसे देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ी थी। लोगों

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Oct 2018 08:58 PM (IST) Updated:Sun, 21 Oct 2018 08:58 PM (IST)
रावण का वध कर अरोध्या लौटे प्रभु श्रीराम
रावण का वध कर अरोध्या लौटे प्रभु श्रीराम

संवाद सहयोगी, चांदपुर : कंदरौर

ग्राम पंचायत चांदपुर के स्थानीय स्कूल में मैदान में चल रही श्रीराम नाटक के अंतिम दिन राम रावण सहित अन्य महत्वपूर्ण दृश्य मंचित किए गए। मंचित राम रावण युद्ध में रावण का प्रभू श्रीराम के द्वारा वध किया जाता है। इसके बाद रावण का का पुतला जलाया। जिसे देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ी थी। लोगों ने इस दौरान आसमान में रंगीन आतिशबाजी का सुंदर नजारे का भी आनंद लिया। इस अवसर पर अयोध्या वापस आने गुरु वशिष्ठ द्वारा प्रभु श्रीराम का राज्यभिषेक किया जाता है। इस कार्यक्रम के अंत में मंच में मुख्यातिथि व पंचायत प्रधान अर्पण संत ने बेहतर कार्य करने वाले कलाकारों व कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं से प्रभु राम द्वारा बताए गए मार्ग व आदर्श पर चलने का आहवान किया। इस अवसर पर आशीष गौतम, मनोज कुमार, सुशील कौशल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी