भगेड़ में लोगों को बांटे मास्क और साबुन

प्रगति समाज सेवा समिति ने भगेड़ में बांटे मास्क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Mar 2020 04:49 PM (IST) Updated:Fri, 20 Mar 2020 04:49 PM (IST)
भगेड़ में लोगों को बांटे मास्क और साबुन
भगेड़ में लोगों को बांटे मास्क और साबुन

संवाद सहयोगी, भगेड़ : प्रगति समाज सेवा समिति ने शुक्रवार को भगेड़ में लोगों को मास्क और साबुन वितरीत किए। समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार, विमला देवी, पवन व योगेश ने मजदूरों को कोरोना वायरस की जानकारी दी। सुनील कुमार ने कहा कि ज्यादा भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में न जाएं और मास्क लगाएं। बुखार, खांसी होने पर तुरंत डॉक्टर को चेक करवाएं ताकि इस बीमारी से बचा जा सके। यदि सावधानी बरतते हैं तो इस बीमारी से बचा जा सकता है। इसके अलावा बार-बार हाथ धोकर सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान करीब 50 लोगों को मास्क व साबुन दिए।

chat bot
आपका साथी