सहायक प्रोफेसर बनी न्यूं गांव की अंजना शर्मा

कुछ करने का जज्बा यदि मन में हो तो इंसान मंजिल को पा ही लेता है। क्षेत्र की न्यूं गांव की अंजना शर्मा ने सहायक प्रोफेसर पद हासिल कर कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। 2

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Nov 2018 11:35 PM (IST) Updated:Thu, 29 Nov 2018 11:35 PM (IST)
सहायक प्रोफेसर बनी न्यूं गांव की अंजना शर्मा
सहायक प्रोफेसर बनी न्यूं गांव की अंजना शर्मा

संवाद सहयोगी, बम्म : कुछ करने का जज्बा हो तो मंजिल अपने आप मिल जाती है। 28 वर्षीय अंजना शर्मा ने साबित कर दिया है बेटियां किसी से कम नहीं हैं। विकास खंड घुमारवीं की पंचायत मैहरी काथला के न्यूं गांव की अंजना शर्मा पत्नी सुनील कुमार ने हाल ही में संगीत विषय में सहायक प्रोफेसर की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अंजना शर्मा ने सफलता का श्रेय परिजनों व अध्यापकों को दिया है। वह केंद्रीय विद्यालय उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) में करीब तीन वर्ष से सेवाएं दे रही हैं। नौकरी करने के साथ उन्होंने पढ़ाई भी जारी रखी। उन्होंने संगीत विषय में नेट, सेट, एमफिल, संगीत प्रभाकर की परीक्षा उत्तीर्ण भी की है। वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से संगीत विषय में पीएचडी की पढ़ाई भी कर रही हैं। उनके पति अंग्रेजी के प्रवक्ता हैं।

chat bot
आपका साथी