आशीष ठाकुर को श्रमिक कल्याण सभा की कमान

त्यूंन सरयून किसान एवं श्रमिक कल्याण सभा की बैठक हरलोग में सम्पन हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद ने की। बैठक में मुख्य रूप से समिति के पूर्व महासचिव जोध सिंह मान सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 04:59 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:32 AM (IST)
आशीष ठाकुर को श्रमिक कल्याण सभा की कमान
आशीष ठाकुर को श्रमिक कल्याण सभा की कमान

संवाद सहयोगी, हरलोग : त्यूंन सरयून किसान एवं श्रमिक कल्याण सभा की बैठक हरलोग में पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति के पूर्व महासचिव जोध सिंह व मान सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद नई समिति का गठन किया गया। इसमें आशीष ठाकुर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष, बलबीर शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रवि ठाकुर उपाध्यक्ष, देश राज, सोहन सिंह, नरेश कुमार, कर्म चंद, धर्म सिंह, देश राज, विपन कुमार, संजीव कुमार, महासचिव जयप्रकाश को चुना गया। सचिव राजेश कुमार, अमरनाथ शर्मा, कुलदीप सिंह, रमाकांत, विनीत कुमार, किशोरी लाल, सुंदर सिंह, अमी चंद, मुख्य सलाहकार जोध सिंह गौतम, कोशाध्यक्ष कैप्टन राम लाल, सलाहकार मान सिंह, सलाहकार रमेश चंद शर्मा, लेखाकार दूनी चंद, प्रवक्ता पद के लिए रविद्र सिंह, कानूनी सलाहकार अमरनाथ व अंकुश ठाकुर को चुना गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान अमीचंद शर्मा, बंटी भारद्वाज, सनी ठाकुर, रविंद्र डोगरा, शिव राम, सुरेश, दलीप सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी