भपराल महिला मंडल ने की साफ-सफाई

संवाद सूत्र, भराड़ी : घुमारवीं विकास खंड की ग्राम पंचायत भपराल के वार्ड नंबर एक महिला मंडल की सदस्यों

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 May 2017 07:11 PM (IST) Updated:Wed, 24 May 2017 07:11 PM (IST)
भपराल महिला मंडल ने की साफ-सफाई
भपराल महिला मंडल ने की साफ-सफाई

संवाद सूत्र, भराड़ी : घुमारवीं विकास खंड की ग्राम पंचायत भपराल के वार्ड नंबर एक महिला मंडल की सदस्यों ने भांग उखाड़ो अभियान चलाया। इसके तहत महिला मंडल प्रधान वीना ठाकुर की अध्यक्षता में गांव के रास्तों, प्राचीन बावड़ियों की सफाई की व लोगों के घरों के आसपास उगी हुई भांग के पौधों को उखाड़ा। प्रधान वीना ठाकुर ने महिला मंडल भवन के शिलान्यास के लिए प्रदेश सरकार व मुख्य संसदीय सचिव वन राजेश धर्माणी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सचिव कुसम देवी, उपप्रधान रीता देव, वीना देव, विजय ठाकुर, आशा देवी, कमला देवी, ऊषा देवी, नीलम, कांता, रीना, अंजू, माया आदि उपस्थित रही।

chat bot
आपका साथी