भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में आइएचएफ हैंडबॉल प्रतियोगिता में भारतीय महिल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Apr 2017 01:00 AM (IST) Updated:Sat, 29 Apr 2017 01:00 AM (IST)
भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास
भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में आइएचएफ हैंडबॉल प्रतियोगिता में भारतीय महिला जूनियर टीम ने कांस्य पदक हासिल किया है। बिलासपुर मोर¨सघी हैंडबॉल नर्सरी की खिलाड़ी मेनिका पाल की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रचा है। कांस्य पदक के लिए हुए निर्णायक मैच में मेजबान थाईलैंड को बेहद रोमांचक मैच में 39-34 के अंतर से पराजित किया। कप्तान मेनिका ने सात और बिलासपुर से ही संबंध रखने वाली दूसरी तेज तर्रार खिलाड़ी निधि ने अंतिम क्षणों में तीन गोलकर भारत को कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में उज्बेकिस्तान से कड़े संघर्ष में भारतीय टीम को 35-33 के मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा। हिमाचल हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष बंबर ठाकुर व महासचिव डॉ. मौंटी ने मेनिका और निधि, उनकी कोच स्नेहलता, सचिन चौधरी व हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव आनंदेश्वर पांडे को बधाई दी है। उधर, जिला बिलासपुर हैंडबॉल संघ के महासचिव डॉ. प्रवेश शर्मा ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों का बिलासपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। हिमाचल हैंडबॉल संघ के संरक्षक अशोक राणा, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, ऊना हैंडबॉल संघ सचिव मुनीश राणा, शिमला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. राज कुमार, सचिव डॉ. लाल चंद, सोलन हैंडबॉल संघ के सचिव डीडी तनवर, सिरमौर हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष हीरा ¨सह, सचिव वीरेंद्र शर्मा, मंडी हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष दलीप ठाकुर सचिव विनोद गुलेरिया अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजनेश चौहान, अतुल सोनी, हर्ष त्रिपाठी, बबीता ठाकुर तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी कृष्ण कुमार, राकेश शर्मा, संजय कौशल सुदर्शन बुल्ला, ललित शर्मा, विवेक पठानिया, रफीक, मोमिना, मनोज ठाकुर ने मेनिका समेत पूरी टीम को बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी