कार-कोठी वाली नहीं कांग्रेस की राजनीति : सरला

संवाद सूत्र, घुमारवीं : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सरला चौहान ने कहा कि जब सीपीएस राजेश धर्माणी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Mar 2017 05:19 PM (IST) Updated:Sat, 25 Mar 2017 05:19 PM (IST)
कार-कोठी वाली नहीं कांग्रेस की राजनीति : सरला
कार-कोठी वाली नहीं कांग्रेस की राजनीति : सरला

संवाद सूत्र, घुमारवीं : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सरला चौहान ने कहा कि जब सीपीएस राजेश धर्माणी ने इस्तीफा दिया था उस समय दो लाल बत्ती वाली गाड़ियां व मकान को भी छोड़ दिया था। इससे यह साबित होता है कि कांग्रेस की राजनीति कार-कोठी की नहीं है। धर्माणी ने वीआइपी कल्चर को खत्म करने की शुरुआत तीन साल पहले ही कर दी थी। भाजपा वाले तो कभी सरकारी साइकिल तक नहीं छोड़ते। भाजपा के विधायक विक्रम ठाकुर व गो¨वद ठाकुर को भी सलाह दी कि धर्माणी के खिलाफ बोलने से पहले गिरेबान में झांक लें कि क्या वे कभी गाड़ी व बंगले का मोह छोड़ पाए हैं। भाजपा ने चार्जशीट अगर मुख्यमंत्री को दी होती तो धर्माणी भी शपथ पत्र मुख्यमंत्री को ही देते। शपथ पत्र देकर अपने खिलाफ सीबीआइ की जांच मांगना हिम्मत का काम है। अगर भाजपा में हिम्मत है तो वह भी शपथ पत्र दायर कर आरोप लगाए। भाजपा विधायकों विक्रम ठाकुर व गो¨वद ठाकुर के सवाल पर कहा कि धर्माणी ने इस्तीफा दिया था, लेकिन प्रदेश सरकार ने उसको स्वीकार नहीं किया था। जो मनघड़ंत आरोप भाजपा के नेताओं द्वारा लगाए गए हैं उनका जवाब तथ्यों के आधार पर दिया जाएगा। हकीकत यह है कि घुमारवीं में हो रहे विकास के कार्यों से भाजपा के नेता बौखला गए हैं तथा वह किसी न किसी तरह इन कार्यों को रुकवाने की कोशिश कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी