राम लाल ने साई खारसी में सुनी समस्याएं

संवाद सूत्र, नयना देवी : नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ने वाले साई खारसी कस्बे में शनिवार को प

By Edited By: Publish:Sat, 18 Feb 2017 08:05 PM (IST) Updated:Sat, 18 Feb 2017 08:05 PM (IST)
राम लाल ने साई खारसी में सुनी समस्याएं
राम लाल ने साई खारसी में सुनी समस्याएं

संवाद सूत्र, नयना देवी : नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ने वाले साई खारसी कस्बे में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव ठाकुर राम लाल ने जनसमस्याएं सुनी। इस मौके पर ग्रामीणों ने इलाके से संबंधित समस्याएं उनके सामने रखी। ठाकुर राम लाल ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर निपटारा कर दिया जबकि शेष समस्याओं को गंभीरता से निपटाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राम लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह के सहयोग से नयना देवी विधानसभा क्षेत्र में विकास की बयार बह रही है। सोलधा में आइटीआइ की स्वीकृति मुख्यमंत्री की देन है। इस अवसर पर साई गांव के सभी लोगों ने कांग्रेस की नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके के नेता ठाकुर राम लाल की बदौलत पूरे विधानसभा क्षेत्र में अथाह विकास हो रहा है। अब वे कांग्रेस में शामिल होकर पूरे विस क्षेत्र में कांग्रेस को और मजबूती प्रदान करेंगे। कांग्रेस का दामन थामने वालों में जिया लाल, बलवीर ¨सह, सुनील कुमार, रामपाल, बाबू राम, सुनील कुमार, शिशु पाल, संजू शर्मा, सोनू कुमार, सतीश कुमार, सुभाष शर्मा, अश्वनी शर्मा, किशोरी लाल व नरेश कुमार शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी