सीधी भर्ती प्रक्रिया बहाल हो

संवाद सूत्र, घुमारवीं : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं में सीधी भर्ती प्राप्त मुख्याध

By Edited By: Publish:Sun, 04 Oct 2015 06:42 PM (IST) Updated:Sun, 04 Oct 2015 06:42 PM (IST)
सीधी भर्ती प्रक्रिया बहाल हो

संवाद सूत्र, घुमारवीं : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं में सीधी भर्ती प्राप्त मुख्याध्यापकों की आम सभा राज्य अध्यक्ष पीतांबर पिरता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में प्रधानाचार्यो के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

प्रदेशाध्यक्ष पीतांबर ने कहा कि प्रदेश में करीब 200 पद मुख्याध्यापक कोटे से प्रधानाचार्य के भरे जाने हैं, लेकिन इन पदों को नहीं भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए स्कूलों में मुखिया का होना आवश्यक है। जिस तर्ज पर पहले सीधी भर्ती से मुख्याध्यापक नियुक्त हुए हैं, उसी तर्ज पर भविष्य में भी सीधी भर्ती प्रक्रिया को बहाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीधी भर्ती केवल मुख्याध्यापक के पदों के लिए ही नहीं, बल्कि सभी पदों जैसे सीएचटी ¨प्रसिपल के लिए भी होनी चाहिए। संघ ने सभी जेबीटी, सीएंडवी, टीजीटी, पीजीटी अध्यापकों को एक मंच पर एक संगठन में जोड़ने बारे निर्णय लिया। इस मौके पर राज्य महासचिव रत्तन ¨सह, कोषाध्यक्ष ललित कुमार, उपप्रधान संजीव शर्मा, चंबा जिला के प्रधान उमाकांत, कांगड़ा के प्रधान रजनीश, हमीरपुर के प्रधान अनिल डोगरा, ऊना के प्रधान देवेंद्र, मंडी के प्रधान मनोज, शिमला के प्रधान राम लाल, कुल्लू के प्रधान रितेश, सिरमौर के प्रधान ऋषिपाल, बिलासपुर के प्रधान सुरेंद्र शर्मा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी