भदरोग भाजपा बूथ अध्यक्ष चुनाव पर विवाद

संवाद सूत्र, भगेड़ : घुमारवीं भाजपा मंडल के बूथ चुनाव पर विवाद हो गया है। महिला भाजपा कार्यकर्ता ने अ

By Edited By: Publish:Sun, 04 Oct 2015 01:05 AM (IST) Updated:Sun, 04 Oct 2015 01:05 AM (IST)
भदरोग भाजपा बूथ अध्यक्ष चुनाव पर विवाद

संवाद सूत्र, भगेड़ : घुमारवीं भाजपा मंडल के बूथ चुनाव पर विवाद हो गया है। महिला भाजपा कार्यकर्ता ने अभद्र व्यवहार करने की अपनी शिकायत घुमारवीं थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। घुमारवीं भाजपा मंडल द्वारा सेऊ पंचायत के भदरोग बूथ के चुनाव विवाद के चलते तीन बार स्थगित किया जा चुका है। भाजपा कार्यकर्ताओं की आपसी गुटबाजी बूथ अध्यक्ष के चुनाव में जगजाहिर हुई है।

ग्राम पंचायत सेऊ के तहत भदरोग में पूर्व निर्धारित अध्यक्ष पद की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन कुछ समय बाद ही भाजपा कार्यकर्ताओं में आपसी कहासुनी हो गई। इसमें महिला कार्यकर्ता भी शामिल थी। बताया जा रहा है कि एक भाजपा कार्यकर्ता द्वारा महिला कार्यकर्ता से अभद्र व्यवहार किया। इसके चलते महिला कार्यकर्ता पुलिस थाना पहुंच गई और अपनी शिकायत दर्ज करवा दी। घुमारवीं भाजपा के अलावा अन्य लोगों में भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

उधर, डीएसपी घुमारवीं अंजनी जसवाल ने कहा कि भदरोग से महिला की शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर छानबीन की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी