एसपी साहब! प्रताड़ित कर रही है पुलिस

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : करीब दो महीने पूर्व सदर थाना के अंतर्गत बलघाड़ पंचायत के अमरोआ वार्ड पंच की

By Edited By: Publish:Mon, 30 Mar 2015 06:48 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2015 06:48 PM (IST)
एसपी साहब! प्रताड़ित कर रही है पुलिस

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : करीब दो महीने पूर्व सदर थाना के अंतर्गत बलघाड़ पंचायत के अमरोआ वार्ड पंच की हत्या के मामले को पुलिस नहीं सुलझा पाई है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने इस मामले में पूछताछ की थी मगर इसके बावजूद पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग पाया है। मामला नहीं सुलझने से स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष है। लोगों का आरोप है कि पुलिस द्वारा लोगों को वेबजह परेशान व प्रताड़ित किया जा रहा है।

बलघाड़ पंचायत के लोगों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को समस्या से अवगत करवाया। लोगों ने कहा कि वार्ड पंच हत्या मामले में पुलिस के साथ लोगों द्वारा पूरा सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगने के कारण लोगों को वेबजह प्रताडि़त किया जा रहा है। पंचायत प्रधान के अलावा अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि हद उस समय हो गई जब पूछताछ के नाम पर लोगों को प्रताड़ित किया जाने लगा। उन्होंने कहा कि आठ से दस घंटे तक पुलिस द्वारा पुलिस चौकी झंडूता में पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा लोगों को लगातार पांच दिन बुलाया जा रहा है। ऐसे में लोगों को परेशानी होना स्वाभाविक है। जिन लोगों से पूछताछ की जा रही है, उनमें कोई आरोपी नहीं है। पुलिस के पास कोई ठोस साक्ष्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करें ताकि हत्या की गुत्थी सुलझ सके। इस दौरान भाजयुमो की स्थानीय इकाई अध्यक्ष दीपक पटियाल, महामंत्री दिनेश चंदेल, आशीष चंदेल, झंडूता भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष मन्हास, सुभाष कुमार, व्यापार मंडल प्रधान अनिल धीमान, उपप्रधान पप्पू शर्मा, तिलक राज महाजन, सुरेश मन्हास, हेमराज, रमेश चंद, बलघाड़ पंचायत से कृष्णी देवी, कश्मीरी देवी, प्रेमी देवी, विमला देवी, रीता देवी, सोमा देवी, सुनीता, रमा कुमारी, पुष्पा देवी, कमलेश कुमारी, सोमा देवी, लता देवी, कमला देवी आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

नहीं किया गया किसी को प्रताड़ित

वार्ड पंच हत्या मामले में गहन छानबीन की जा रही है। लोगों से पूछताछ हो रही है मगर किसी व्यक्ति को पूछताछ के नाम पर प्रताड़ित नहीं किया गया है। पुलिस द्वारा मामला जल्द सुलझा लिया जाएगा व आरोपी गिरफ्त में होंगे।

अशोक कुमार, पुलिस अधीक्षक

chat bot
आपका साथी