जीत के लिए युवा कांग्रेस कार्यकर्ता करें प्रयास : विवेक

संवाद सूत्र, घुमारवीं : युवा कांग्रेस की घुमारवीं इकाई की मासिक समीक्षा बैठक शनिवार को हुई। इसकी अध्

By Edited By: Publish:Sat, 20 Dec 2014 08:19 PM (IST) Updated:Sat, 20 Dec 2014 08:19 PM (IST)
जीत के लिए युवा कांग्रेस कार्यकर्ता करें प्रयास : विवेक

संवाद सूत्र, घुमारवीं : युवा कांग्रेस की घुमारवीं इकाई की मासिक समीक्षा बैठक शनिवार को हुई। इसकी अध्यक्षता युकां उपाध्यक्ष विवेक कुमार ने की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए युवा शक्ति अहम भूमिका सकती है। इसलिए सबका एकजुट होना आवश्यक है। गले वर्ष पंचायती राज चुनाव होने वाले हैं। चुनाव में जीत के लिए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रयास करने होंगे। संगठन को मजबूती प्रदान करने में युवाओं का योगदान अहम है। उन्होंने पूर्व में हुए कार्यो की समीक्षा भी की। बैठक में सचिन चंदेल, राजीव कुमार, विनोद शर्मा, गौरव, सुरेश, राजीव कुमार, जितेंद्र चंदेल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी