दिल के लिए फायदेमंद है अलसी

पारंपरिक भारतीय खानपान में शामिल अलसी यानी फ्लैक्स सीड को अब लोग भूलते जा रहे हैं, पर यह दिल की सेहत के लिए बहुत $फायदेमंद साबित होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड के अलावा कई तरह के एंटी आक्सीडेंट एवं कैंसररोधी तत्व पाए गए हैं।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Fri, 06 Nov 2015 03:15 PM (IST) Updated:Fri, 06 Nov 2015 03:18 PM (IST)
दिल के लिए फायदेमंद है अलसी

पारंपरिक भारतीय खानपान में शामिल अलसी यानी फ्लैक्स सीड को अब लोग भूलते जा रहे हैं, पर यह दिल की सेहत के लिए बहुत $फायदेमंद साबित होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड के अलावा कई तरह के एंटी आक्सीडेंट एवं कैंसररोधी तत्व पाए गए हैं। कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के डॉ. ऋषिपाल ने अलसी पर लगने वाले कीटों और उसके औषधीय गुणों पर शोध किया है। इसके सेवन से शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रोल बनते हैं, जो दिल की धमनियों में ख़्ाून के थक्के बनने से रोकते हैं। जीवाणु एवं फंगलरोधी अलसी ब्लडप्रेशर एवं शुगर को नियंत्रित करने में कारगर है। इसके नियमित सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इसलिए अपने रोज़ाना के भोजन में असली को प्रमुखता से शामिल करें।

chat bot
आपका साथी