टाइप-2 डायबिटीज से दूर रखेगा व्यायाम

रोजाना एक घंटे व्यायाम करने से इसके खतरे को 40 फीसदी तक कम किया जा सकता है। यह दावा नए शोध में किया गया है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Fri, 21 Oct 2016 03:21 PM (IST) Updated:Fri, 21 Oct 2016 03:23 PM (IST)
टाइप-2 डायबिटीज से दूर रखेगा व्यायाम

लंदन, एजेंसी। टाइप-2 डायबिटीज से बचाव का आसान रास्ता खोज लिया गया है। इसे नियमित व्यायाम से टाला जा सकता है। रोजाना एक घंटे व्यायाम करने से इसके खतरे को 40 फीसदी तक कम किया जा सकता है। यह दावा नए शोध में किया गया है।

शोधकर्ताओं के अनुसार, रोज तेज गति से चलने या हफ्ते में 150 मिनट तक साइकिल चलाने से भी टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम 26 फीसदी तक कम हो सकता है। यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑॅफ लंदन की शोधकर्ता एंड्रिया स्मिथ ने कहा, 'हमारे अध्ययन से यह बात जाहिर होती है कि शारीरिक गतिविधियों से टाइप-2 डायबिटीज की वृृद्धि पर अंकुश लग सकता है।' यह निष्कर्ष पूर्व के 23 अध्ययनों के विश्लेषण के आधार पर निकाला गया है। ज्ञात रहे कि टाइप--2 डायबिटीज मोटापे की वजह से लोगों को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। अनुमान है कि साल 2035 तक इसके मामलों की संख्या बढ़़कर 60 करा़ेड़ हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी