झड़ने लगे बाल तो समझिए काले हो सकते हैं दांत

बाल झड़ना एक आम किंतु व्यापक समस्या है। अक्सर लोगों को अपने शुभचिंतकों के साथ अपनी इस समस्या को कहते देखा-सुना जा सकता है। कम बाल झड़ने पर लोगों द्वारा इसे अनदेखा कर दिया जाता है।

By deepali groverEdited By: Publish:Mon, 03 Nov 2014 01:09 PM (IST) Updated:Mon, 03 Nov 2014 01:18 PM (IST)
झड़ने लगे बाल तो समझिए काले हो सकते हैं दांत

बाल झड़ना एक आम किंतु व्यापक समस्या है। अक्सर लोगों को अपने शुभचिंतकों के साथ अपनी इस समस्या को कहते देखा-सुना जा सकता है। कम बाल झड़ने पर लोगों द्वारा इसे अनदेखा कर दिया जाता है।

पर अगर बाल सामान्य से अधिक गिरने लगे तो यह सिर्फ बालों की समस्या न होकर शरीर के अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचाने वाला हो सकता है। आपने सही पढ़ा.., अमेरिका स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हैल्थ के एक अध्ययन के अनुसार स्वस्थ बालों के लिए केरोटीन नाम की प्रोटीन आवश्यक होती है। यही प्रोटीन स्वस्थ दांतों के लिए भी जरूरी होता है।

केरोटीन की कमी के कारण ही सिर के बाल कमज़ोर होकर झड़ने लगते हैं। अगर लोगों के सिर के बाल ज्यादा झड़ने लगें तो यह मान कर चलना चाहिए कि उनके शरीर में केरोटीन का अभाव है। इस अभाव से उनके दांतों के सड़ने का जोख़िम बढ़ जाता है।

जर्नल ऑफ क्लीनिकल इन्वैस्टिगेशन में प्रकाशित इस शोध की मानें तो केरोटीन की कमी बाल झड़ने के साथ ही दांतों की सड़न के लिए भी जिम्मेदार है।

chat bot
आपका साथी