जमानत पर आए युवक की हत्या और खून से लथपथ मिला शव

हत्या के मामले में डेढ़ साल पहले जमानत पर आए जड़ौदी निवासी 41 वर्षीय संजय उर्फ संजू का शव गांव के पास ही पाबनी रोड पर मिला। सिर से खून बह रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Jul 2019 10:01 AM (IST) Updated:Thu, 11 Jul 2019 06:46 AM (IST)
जमानत पर आए युवक की हत्या और खून से लथपथ मिला शव
जमानत पर आए युवक की हत्या और खून से लथपथ मिला शव

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : हत्या के मामले में डेढ़ साल पहले जमानत पर आए जड़ौदी निवासी 41 वर्षीय संजय उर्फ संजू का शव गांव के पास ही पाबनी रोड पर मिला। सिर से खून बह रहा था। परिजनों ने हत्या किए जाने की बात कही है, हालांकि किसी पर कोई शक नहीं जताया है। पुलिस ने केस दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया। बिसरा जांच के लिए भेजा गया है।

मंगलवार सुबह पाबनी रोड पर दादूपुर नलवी नहर के पास लोगों ने शव देखा। सैर पर गए रामलाल ने शव की शिनाख्त भतीजे संजय के रूप में की। संजय के सिर के पिछले हिस्से में चोट लगी थी। वह औंधे मुंह पड़ा था और सिर से खून बह रहा था। जगाधरी शहर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। एसपी कुलदीप सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।

केवल सिर पर चोट का निशान

मृतक संजय के सिर पर वार का निशान है। बाकी शरीर के किसी हिस्से पर कोई निशान नहीं था। पुलिस को आसपास कोई हथियार व ईंट बरामद नहीं हुई है। परिजनों के मुताबिक संजय सोमवार सुबह घर से मजदूरी के लिए गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। उसकी पत्नी भी बेटे निखिल के साथ मायके पिरथी का माजरा में रहती है। मृतक संजय के साथ कोई लूटपाट नहीं हुई। जेब से 300 रुपये व तंबाकू की पूड़िया मिली है।

जमानत पर आया था संजय

4 मई 2014 को जड़ौदा गांव के पास रमेश नाम के व्यक्ति की अमित ने हत्या कर दी थी। वारदात के बाद लोगों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मामले में मृतक संजय सहित 11 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ था। संजय जेल में भी रहा। कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था।

कोट्स :

जगाधरी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

नाम पर भी संशय में पुलिस

परिजनों ने मृतक का नाम संजय उर्फ संजू बताया। उसके आधार कार्ड में भी नाम संजय लिखा हुआ है, लेकिन पुलिस ने एफआइआर में नाम संजीव उर्फ संजू लिखा हुआ है। मृतक के चाचा रामलाल ने बताया कि उनके भतीजे का नाम संजय है। यही उन्होंने पुलिस को बताया था।

chat bot
आपका साथी