बड़ी बहन की शादी के जेवरात लेकर युवती प्रेमी संग फरार

बड़ी बहन की शादी के लिए तैयार कराए गए गहने व घर में रखी 50 हजार की नकदी छोटी बहन लेकर फरार हो गई। सुबह जब वह गायब मिली तो परिवार ने तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पता लगा कि साहिल नाम का युवक उसे शादी की नीयत से लेकर गया है। पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Dec 2019 07:45 AM (IST) Updated:Sun, 22 Dec 2019 07:45 AM (IST)
बड़ी बहन की शादी के जेवरात लेकर युवती प्रेमी संग फरार
बड़ी बहन की शादी के जेवरात लेकर युवती प्रेमी संग फरार

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

बड़ी बहन की शादी के लिए तैयार कराए गए गहने व घर में रखी 50 हजार की नकदी छोटी बहन लेकर फरार हो गई। सुबह जब वह गायब मिली, तो परिवार ने तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पता लगा कि साहिल नाम का युवक उसे शादी की नीयत से लेकर गया है। पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।

जगाधरी थाना एरिया की कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसके पास एक लड़का व तीन लड़की है। सबसे छोटी बेटी बृहस्पतिवार की रात को घर से बिना बताए चली गई। सुबह जब वह गायब मिली, तो उसकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान वह बड़ी बेटी की शादी के लिए बनवाए गए जेवरात व 50 हजार रुपये की नकदी भी ले गई। जांच अधिकारी विजय विवेक ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आगे तफ्तीश की जा रही है।

उधर, जगाधरी शहर थाना एरिया के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी किसी काम से गांव में गई थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। इसके अलावा शिवपुरी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी पत्नी शुक्रवार को किसी काम से बाजार में गई थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। महिला को मारपीट कर घर से निकाला

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

बिलासपुर निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी सितंबर 2018 में जड़ौदा गेट जगाधरी निवासी तुषार गर्ग के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपित ससुराल वाले उससे दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपित ससुरालियों पर केस दर्ज कर लिया।

chat bot
आपका साथी