सफाई कर्मचारियों को पहनाई फूलमाला, वस्त्र वितरित किए

यक घनश्याम दास अरोड़ा व जागृति फाउंडेशन चेरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों की ओर से बूड़िया सराय सफाई कर्मचारियों को फूल माला पहनाकर मान सम्मान किया गया। उन्हें वस्त्र वितिरत किए गए। इस दौरान उपस्थित अन्य व्यक्तियों व महिलाओं ने भी सफाई कर्मियों का अभिवादन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Apr 2020 05:57 AM (IST) Updated:Thu, 23 Apr 2020 06:12 AM (IST)
सफाई कर्मचारियों को पहनाई फूलमाला, वस्त्र वितरित किए
सफाई कर्मचारियों को पहनाई फूलमाला, वस्त्र वितरित किए

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व जागृति फाउंडेशन चेरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों की ओर से बूड़िया सराय में सफाई कर्मचारियों को फूल माला पहनाकर मान सम्मान किया गया। उन्हें वस्त्र वितरित किए गए। इस दौरान उपस्थित अन्य व्यक्तियों व महिलाओं ने भी सफाई कर्मियों का अभिवादन किया।

विधायक ने कहा कि सफाई कर्मचारियों ने नियमित रूप से शहर को साफ-सुथरा रखने का काम कर रहे हैं। ये लोग मेहनत व ईमानदारी से अपना दायित्व निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ पूरी दुनिया कोरोना वायरस के खौफ में है, वहीं दूसरी ओर सफाई कर्मचारी अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बगैर शहर की सफाई का जिम्मा उठाए हुए हैं। गली-गली जाकर नियमित रूप से सफाई कर रहे हैं। कचरा उठाकर निर्धारित स्थान पर डाल रहे हैं। दिन निकलने से पहले अपने घर से निकल पड़ते हैं। दिनभर बिना थके सफाई कार्यों में जुटे हुए हैं। यह तारीफ-ए-काबिल है। सफाई कर्मचारियों की जितनी तारीफ की जाए उतना कम है।

सफाई कर्मचारी दिनभर गलियों से कूड़ा एकत्रित कर रहे हैं और नालियों की सफाई करने में जुटे हुए हैं। हम सभी इनका सम्मान करना चाहिए। कोरोना के ये महायोद्धा तन-मन से देश की सेवा करने में जुटे हुए हैं। यदि एक दिन भी सफाई न हो तो हालात बिगड़ जाते हैं। गलियों में गंदगी के ढेर लग जाते हैं। उनका कहना है कि इन सफाई कर्मचारियों का मनोबल कम नहीं होना चाहिए। ऐसे समय में हम सभी को उनका उत्साह बढ़ाना चाहिए।

इस मौके पर जागृति फाउंडेशन चेरिटेबल के सदस्य वीरेंद्र मित्तल, मुकेश दाबड़ा, दुग्गल, गौतम गर्ग, सविता शर्मा, मदन लाल साहनी, धर्मपाल, रामकरण ढांडा, यशपाल बालियान, शिव चंद्र अरोड़ा, राकेश अरोड़ा ,हर्ष, टीनू, विकी, शेरू, राजकुमार, सुमन, कमला रानी, उर्मिला रानी, सीनू, रीना, पूजा आनंद,चारु ,नीतू व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी