भारत विकास परिषद ने नौ बेटियों का घर बसाया

भारत विकास परिषद की ओर से सत्यम पैलेस में 17वां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Apr 2018 06:11 PM (IST) Updated:Sat, 14 Apr 2018 01:15 AM (IST)
भारत विकास परिषद ने नौ बेटियों का घर बसाया
भारत विकास परिषद ने नौ बेटियों का घर बसाया

संवाद सहयोगी, रादौर : भारत विकास परिषद की ओर से सत्यम पैलेस में 17वां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें 9 कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्याम ¨सह राणा ने सरस्वती मां के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके किया।

कार्यक्रम भारत विकास परिषद के प्रधान राजेश कांबोज की देखरेख में हुआ। विधायक राणा ने कहा कि कन्यादान महादान है। भारत विकास परिषद की ओर से समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। इस मौके पर मुकेश रोहिल, डॉ. सतीश कांबोज व मान ¨सह आर्य ने बताया कि संस्था की ओर से निर्धन कन्याओं को दैनिक उपयोग की चीजें दान स्वरूप भेंट की गई है। इनमें डबल बेड, बिस्तर, जेवर, सात जोड़े, पंखा, सिलाई मशीन, 31 बर्तन, पेटी, घड़ी, श्रृंगार का सामान, टीवी, मेज, कुर्सी, पानी का कैंपर भेंट किया गया है। कार्यक्रम में तीन हजार से अधिक क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। संस्था के सदस्य संजय गुप्ता ने बताया कि 17 वर्षों के दौरान संस्था की ओर से 170 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद की स्थापना 1963 में 101 सदस्यों से की गई थी। पूरे देश में भारत विकास परिषद के 61 हजार 582 सदस्य हैं। मौके पर मान ¨सह आर्य, मुकेश रोहिला, चेयरमैन कल्याण ¨सह मंधार, अनुज अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, उमेश गुप्ता, संजय एरन, इंद्रजीत ¨सह, मास्टर राजेश कांबोज, सुभाष कांबोज, बंसीलाल सैनी, ऋषिपाल कांबोज, सुषमा गर्ग, सुमित गोयल, सतीश गोयल, अनिल सेठी, डॉ. बलदेव सैनी, मनोज कांबोज, सतीश कांबोज, संजय गुप्ता, अनिल गुप्ता, विनोद ¨सगला व अन्य उपस्थित रहे। इनसेट

इनका हुआ विवाह संपन्न

कार्यक्रम में रानीदेवी पुत्री सुरजीत ¨सह निवासी बापा का विवाह शुभम पुत्र रोशनलाल निवासी छलौंदी, जिला कुरुक्षेत्र के साथ, अन्नूदेवी पुत्री कर्ण¨सह निवासी धौलरा का विवाह शुभम पुत्र रामकिशन निवासी कुडक जागीर, जिला करनाल के साथ, पूजा देवी पुत्री सुरेंद्र कुमार निवासी घिलौर का विवाह रजत पुत्र ऋषिपाल निवासी खेड़ी दबदलान, जिला कुरुक्षेत्र के साथ, वर्षादेवी पुत्री रामनाथ निवासी घिलौर का विवाह संजय कुमार पुत्र ईश्वरदास निवासी सलार हैंडी के जिला अंबाला के साथ, नीतू पुत्री श्यामलाल निवासी छोटाबांस का विवाह सन्नी पुत्री बिट्टू निवासी बिलासपुर के साथ हुआ, सोनिया पुत्री सुरेश पाल निवासी धनौरा जिला करनाल का विवाह मनदीप पुत्र मेहर ¨सह निवासी नाचरौन के साथ, भागवंती पुत्री मन्नीराम निवासी का विवाह आशीष पुत्र चन्नाराम निवासी मुस्तफाबाद के साथ, नैनोदवी पुत्री बिल्लूराम निवासी छोटाबांस का विवाह आरजू पुत्र दन्नानाथ निवासी छोटाबांस के साथ, सपना देवी पुत्री प्रेमचंद निवासी बकाना का विवाह अंग्रेज पुत्र महेंद्र पाल निवासी चिम्बा, जिला कुरुक्षेत्र के साथ संपन्न हुआ।

chat bot
आपका साथी