महिला ने पति और ससुराल वालों पर लगाया पिटाई का आरोप
गुलाबनगर निवासी राधा ने पति सास और जेठ पर पीटने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की कोशिश भी की गई। उसने आधी रात को ससुराल से भाग कर अपनी जान बचाई। मंगलवार को पीड़िता ने इसकी शिकायत सचिवालय में सीएम विडो पर दी।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : गुलाबनगर निवासी राधा ने पति, सास और जेठ पर पीटने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की कोशिश भी की गई। उसने आधी रात को ससुराल से भाग कर अपनी जान बचाई। मंगलवार को पीड़िता ने इसकी शिकायत सचिवालय में सीएम विडो पर दी। उसमें उसने आरोपितों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।
राधा ने बताया कि उसकी दूसरी शादी दमोपुरा गांव निवासी व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद से ही वे दहेज में और सामान लाने की मांग करने लगे। जनवरी में उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई। 30 सितंबर को उसने ईएसआइ अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। उसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। कुछ दिन पहले ससुराल वालों ने उसे जान से मारने की कोशिश। महिला का आरोप है कि जेठ उस पर गलत नजर रखता था। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने सीएम विडो पर शिकायत देकर ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की है।