जहां से गुजरेंगे गृहमंत्री, वहां रंग दी दीवारें, सज गए चौक

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है। इस वर्ष पहली बार जिला स्तरीय कार्यक्रम हो रहा है। इसमें गृहमंत्री अनिल विज बतौर मुख्यातिथि पहुंच रहे हैं। इसलिए प्रशासनिक अधिकारियों में बेचैनी बढ़ी हुई है। कोई भी किसी भी प्रकार की कोताही बरतने के मूड में नहीं दिखाई दे रहा है। समारोह स्थल पर छोटे बड़े सारे गड्ढे को भरते हुए कर्मचारी दिखाई दिए। बड़े अधिकारी पल पल की रिपोर्ट ले रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Aug 2022 09:40 PM (IST) Updated:Sun, 14 Aug 2022 09:40 PM (IST)
जहां से गुजरेंगे गृहमंत्री, वहां रंग दी दीवारें, सज गए चौक
जहां से गुजरेंगे गृहमंत्री, वहां रंग दी दीवारें, सज गए चौक

संवाद सहयोगी, रादौर : स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है। इस वर्ष पहली बार जिला स्तरीय कार्यक्रम हो रहा है। इसमें गृहमंत्री अनिल विज बतौर मुख्यातिथि पहुंच रहे हैं। इसलिए प्रशासनिक अधिकारियों में बेचैनी बढ़ी हुई है। कोई भी किसी भी प्रकार की कोताही बरतने के मूड में नहीं दिखाई दे रहा है। समारोह स्थल पर छोटे बड़े सारे गड्ढे को भरते हुए कर्मचारी दिखाई दिए। बड़े अधिकारी पल पल की रिपोर्ट ले रहे हैं। एसडीएम सतिद्र सिवाच भी खुद मौके का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि कहीं कोई खामी न रहे। प्रत्येक विभाग अपनी अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में लगा है। एसके मार्ग जिसकी हालत महीनों से इतनी खस्ताहाल थी कि हर दिन हादसे हो रहे थे। उसके गड्ढे भर दिए गए है। मार्केट कमेटी कार्यालय व किसान विश्राम गृह पर रंगरोगन हो रहा है। जहां से गृहमंत्री गुजरेंगे वहां की साइड में पड़ने वाली दीवारों को भी रंगीन कर दिया गया है। कैनाल विश्राम गृह पर भी लगातार कार्य जारी है। विश्राम गृह पर हर व्यवस्था की जा रही है। चौकों को तिरंगे के रंग में रंगा जा रहा है। डिवाइडर पर लगे खंभों पर तिरंगे लगाए जा रहे है। कार्यक्रम स्थल में 800 लोगों के बैठने की व्यवस्था :

एसडीएम सतिद्र सिवाच ने बताया कि कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। समारोह स्थल में 800 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। जिसका जिम्मा पुलिस प्रशासन के पास है। कार्यक्रम में रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश होंगे साथ ही पारितोषिक वितरण समारोह भी आयोजित होगा। प्रयास किया गया है कि कार्यक्रम भव्य तरीके से संपन्न हो। बाक्स

अनाज मंडी रोड पर महीनों बाद दिखाई दिए सफाई कर्मचारी :

गृह मंत्री के दौरे से प्रशासन की मुस्तैदी देख हर कोई इसकी चर्चा कर रहा है। लोग व्यंग्य करते हुए बात कर रहे है कि काश हर माह ऐसा कोई मंत्री या बड़ा नेता रादौर में आ जाए तो यहां के वारे न्यारे हो जाएं। ऐसा ही कुछ इन दिनों अनाज मंडी रोड के दुकानदार भी कह रहे हैं। महीनों से इस सड़क पर सफाई कर्मचारी दिखाई नहीं दिए थे। कचरे के ढेर उठाने के लिए भी लोगों को नपा कार्यालय के कर्मचारियों से गुहार लगानी पड़ती थी। लेकिन अब पिछले दो दिनों में कई-कई बार सफाई कर्मचारी यहां दिखाई दे रहे हैं, जो यहां झाडू भी लगा रहे हैं और कचरा भी उठा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी