बीमारियों से बचने के लिए अपनाएं शाकाहार

चीन जैसे शक्तिशाली देश का वुहान शहर कोरोना वायरस की चपेट में है। वहां के लोग एक दूसरे की मदद भी नहीं कर पा रहे हैं। यदि लोगों ने मांसाहार जीव हत्या मानव हत्या करना बंद नहीं किया तो आगे इससे भी अधिक भयंकर बीमारियां आ सकती हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Mar 2020 07:15 AM (IST) Updated:Wed, 04 Mar 2020 07:15 AM (IST)
बीमारियों से बचने के लिए अपनाएं शाकाहार
बीमारियों से बचने के लिए अपनाएं शाकाहार

संवाद सहयोगी, छछरौली : परम संत बाबा जयगुरुदेव के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी संत उमाकांत और उसके अनुयायियों की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। जिसके माध्यम से लोगों को कोरोना जैसी भयानक बीमारियों से बचने तथा लोगों को बचाने के लिए शाकाहार व नशा मुक्त रहने का संदेश दिया गया।

चीन जैसे शक्तिशाली देश का वुहान शहर कोरोना वायरस की चपेट में है। वहां के लोग एक दूसरे की मदद भी नहीं कर पा रहे हैं। यदि लोगों ने मांसाहार, जीव हत्या, मानव हत्या करना बंद नहीं किया तो आगे इससे भी अधिक भयंकर बीमारियां आ सकती हैं। इस मौके पर गुरदयाल सिंह, कर्म सिंह, नवाब सिंह, जयचंद, ज्ञानचंद, गुरनायज भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी